शांति प्रकाश सेवा धाम आश्रम में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 5 मार्च 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) शिव मूर्ति वाली गली मायापुर स्थित शांति प्रकाश सेवा धाम आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव की पावन कृपा अनुसार एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत गोविंद दास महाराज ने कहा धर्मानगरी हरिद्वार के कदम कदम पर बसे गुरुजनो के पावन डेरो मठ मंदिर आश्रमों से होने वाला शंखनाद संपूर्ण विश्व में सनातन परंपरा के रूप में गूंजता है तथा भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को देवभूमि भारत की महिमा का गुणगान सुनता है हमारी धार्मिक आस्था इतनी प्रबल है कि आज संपूर्ण विश्व सनातन अपनाने हेतु आतुर है हमारे मठ मंदिर आश्रमों के संत महापुरुष भक्तों को ज्ञान का संदेश देकर कल्याण का मार्ग दिखाते इस अवसर पर श्री धनेश्वर दास महाराज पंजाबी बाबा जी देहरादून बाबा रमेशानंद कोतवाल कमल मुनि आश्रम के प्रबंधक तथा आश्रम में रहने वाले सभी श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
 

