17 August 2026

रंगो का त्यौहार होली आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है-सोमदत्त शर्मा

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 9 मार्च 2025,भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने बहादराबाद प्रदेश कार्यालय पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यो ने सभी अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा
ने कहा कि रंगो का त्यौहार होली आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है इससे समाज मे भाईचारा बढता है। होली एक ओर जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है वही होली के सभी रंगों में कुछ ना कुछ सकारात्मक संदेश छिपा हुआ है उन संदेशों को हमें अपने जीवन में उतरना चाहिए
होली का पर्व सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है कालांतर में भगवान नारायण ने नरसिंह अवतार लेकर दुष्ट हिरण्यकश्यप का वध किया तभी से हम होली मनाते है। ये त्यौहार रंगों का त्यौहार है ये सामाजिक सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है। होली रंगो के तरह ही समरस होने का संदेश देता है।

भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि समाज में हर त्योहार का अपना महत्व होता है. इनमें होली सबसे खास है क्योंकि इस में समाज का हर वर्ग रंग में सराबोर होकर उत्साह से भरा दिखता है. रंगों के इस त्योहार में किसी का भेदभाव नहीं होना चाहिए, तभी होली के रंग का उत्साह समाज को खुशहाल बना सकता है. होली में रंग खेलने के अलावा दूसरा सब से बड़ा महत्व होता है कि इसमें एकदूसरे से मिलने के लिए होली मिलन का आयोजन होता है. इस अवसर पर उन्होंने सभी को कल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत ने कहा कि वैसे तो यह आयोजन अलग अलग तरह से लोग करते हैं, अच्छी बात यह है कि ज्यादातर लोग बिना किसी भेदभाव के होली मिलन में एक दूसरे से मिलते हैं.होली मिलन एक तरह से समाज को एकजुट रहने का संदेश देता है उन्होने कहा कि होली मिलन के बहाने सभी लोग जाति व धर्म के भेदभाव को छोड़ कर होली मिलन समारोह में हिस्सा लें तो भेदभाव कम होगा. सही मायने में हर त्योहार का यही उद्देश्य होता है।

इस अवसर पर नरेश बालियान, डी.के.चौधरी, प्रियव्रत,अरुण शर्मा,विकास प्रधान,सतीश राणा,बृजपाल,कुलवंत सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.