मठ मंदिर आश्रम और अखाड़े विश्व भर में भगवान राम द्वारा स्थापित सनातन परम्परा का शंखनाद करते हैं श्री महंत रघुवीर दास महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 18 जून 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) भूपतवाला रानी गली स्थित पीपल वाली गली स्थित श्री राम प्रेम शक्ति योग आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव मदन मोहन मालवीय जी महाराज की पावन स्मृति में एक विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा मठ मंदिर आश्रम अखाड़े संपूर्ण विश्व में भगवान राम द्वारा स्थापित सनातन परंपरा का शंखनाद करते हुए संपूर्ण विश्व को सनातन अपनाने के लियें प्रेरित करते हैं संत महापुरुष धर्म कर्म यज्ञ अनुष्ठान पूजा पाठ राम भजन के माध्यम से भक्तों को कल्याण की और ले जाते हैं और मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसके मुख से निकलने वाले वचनों से होती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा संत जगत कल्याण के लियें सभी सुविधा और संसाधनों का त्याग कर साधना रत रहते हैं संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है ढाई अक्षर का राम शब्द जिसमें त्रिलोक समाया है राम से बड़ी राम नाम की महिमा है जो राम नाम का गुणगान करता है वह भवसागर पार हो जाता है महंत जयराम दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का पावन सानिध्य गंगाजल के सामान पावन है गुरुदेव के पावन वचन तन और मन दोनों को पावन कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी अंकित शरण महाराज ने कहा जो सत्य के मार्ग पर होते हैं उनका कभी अहित नहीं होता सत्य के मार्ग पर चलना कठिन जरूर है किंतु सत्य सत्य ही होता है और असत्य असत्य ही होता है और एक दिन जीत सत्य की ही होती इसलिये मन की सभी तृष्णाओं का त्याग कर हरि भजन करो राम भजन करो और मां गंगा में डुबकी लगाओ आपका कल्याण होगा इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी मुनीष दास उर्फ अभिषेक दास जी ने कहा सतगुरु तारणहार है सतगुरु पावन गंगाधार सतगुरु ही मझधार है सतगुरु भव की नाव है सतगुरु मेरे राम जिस ईश्वर को हम इधर-उधर ढूंढ रहे हैं वह सतगुरु के रूप में हम लोगों के बीच सदैव विद्यमान होते हैं इस अवसर पर श्री महंत रघुवीर दास महाराज श्री महंत विष्णु दास महाराज महंत जयरामदास महाराज साध्वी प्रवेश दास जी महाराज महंत साध्वी श्यामा दासी महाराज राजस्थान से महंत श्री अमर दास महाराज महंत जगदीश दास जी महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज महंत प्रमोद दास महाराज साध्वी महंत शिवम दास महाराज महंत परमेश्वर दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे।
 

