7 October 2026

अर्द्ध कुंभ 2027 की भव्यता को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी साबित हुई

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार अर्द्ध कुंभ 2027 की भव्यता को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी साबित हुई। खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर सेवा के विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थियों ने अपने व्यवसाय को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और जनहितैषी बनाने का संकल्प लिया।

 

हरिद्वार, लक्सर, रानीपुर, भनियावाला सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दिनभर चले प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को वेंडिंग किट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिससे उनका आत्मविश्वास और उत्साह और बढ़ा।

अर्द्ध कुंभ 2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को साफ-सुथरा, स्वादिष्ट और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना—स्ट्रीट वेंडर्स के इस कौशल विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर लायंस क्लब हरिद्वार के दीपक गर्ग नीलू खन्ना हिमांशु संजय खन्ना करूं शर्मा कार्तिक शर्मा शुभम अग्रवाल अंशुल जैन नीलू जिस्मानी शर्मा मेनल सिंगल शाहिद भारी संख्या में वेंडर तथा अन्य लोग उपस्थित थे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.