5 October 2026

किसानों और सरकार के बीच समन्वय बनाकर बेहतर काम करेंगी समितियां, गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानों की स्थिति होंगी मजबूत: स्वामी यतीश्वरानंद

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। बादशाहपुर सहकारी समिति की चेयरमैन ज्योति चौहान निवासी हर्षीवाला और नसीरपुर खुर्द निवासी वाइस चेयरमैन सविता के साथ सभी डायरेक्टरों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समिति किसानों और सरकार के बीच समन्वय बनाकर काम करती है और किसानों के हित में हमेशा काम करती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से किसानों के हित में काम करने को कहा।
बुधवार को बादशाहपुर सहकारी समिति में शपथ ग्रहण हुआ। समिति के सचिव विपिन कुमार चौहान ने शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किसान नीतियों एवं उपलब्धियों से खुश होकर भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने हैं। उन्होंने सभी ने अपेक्षा जताई कि वे किसान हितों के लिए कार्य करें और केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना किसानों के हित में 405 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करके उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। साथ ही गन्ने का भुगतान भी समय पर हो रहा है।
नवनिर्वाचित चेयरमैन ज्योति चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के विजन के लिए कार्य करेंगी और किसानों के हित में निरंतर कार्य कराएंगी।
ठाकुर विजय चौहान, आदेश चौहान, सुभाष चौहान ने मुख्यमंत्री के साथ स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। इस मौके पर डायरेक्टर बिलकेश चौहान, समीना, अमरदीप, इंद्रेश, संदीप, ऋषिपाल सैनी, भजन सिंह, राहुल ने भी शपथ ग्रहण की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश रस्तौगी, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संजय सरदार, राजेश चौहान, प्रधान दीपक सैनी, ग्राम प्रधान शिवनगर बिजेंद्र चौहान, यशपाल चौहान, पूर्व प्रधान मांगेराम, नरेश भगत, नरेश चौहान, करण सरदार, भगवान सिंह, रामवीर चौहान, अम्बरीष, अर्जुन चौहान प्रधान, मांगेराम राठौर, ऋषिपाल कश्यप, सब्जपाल, मेघपाल, शोभाराम, नीरज चौहान, अमरपाल, अशोक कुमार, अंकित चौहान, अंकुर चौहान, प्रियांशु, सुधीर कुमार, अरविंद चौहान, विकास चौहान, सोहनलाल, कपिल चौहान, राजन चौहान, राजीव चौहान, कार्तिक चौहान, अभिषेक, पुष्कर, अजित चौहान, गौरव सिंह, विपिन चौहान, ठाकुर अतुल, साहुल चौहान आदि क्षेत्रवासी शामिल हुए।
सड़कों के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम कमलानगर, ग्राम भोगपुर में सड़क निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया। साथ ही भोगपुर में सर्व समाज एकता मिशन संस्था उत्तराखंड एवं निर्मल निर्धन विधिक सहायता समिति उत्तराखंड के द्वारा आयोजित यज्ञ में शामिल होकर हवन में आहूति दी। उन्होंने कहा कि सरकार का मूलभूत सुविधाओं पर पूरा फोकस है।

विज्ञापन

 

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.