अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 29 दिसम्बर 2025,लक्सर रोड हरिद्वार में जमालपुर रोड से किशनपुर जाने वाले मार्ग पर मैदा मील के बगल में लगभग 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।

 

इक्कड़ खुर्द सराय रोड हरिद्वार में स्वर्ण लोक के बगल में श्री मुबारक अली द्वारा लगभग 20 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।

मंगलौर में टांडा भनेड़ा रोड पर श्री अब्दुल्ला द्वारा लगभग 20 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्णामकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.