राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा एवं आप सबके सहयोग से बसी 11 निर्धन परिवारों की बेटियों की गृहस्थी – लोकेश कुमार
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 29 दिसंबर 2025 राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा आयोजित बेटियो का सामूहिक विवाह समारोह बडी धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान रानीपुर रहे उन्होंने विधिवत रूप से फिता काट कर बेटियो के सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ किया
 
इस अवसर पर राष्ट्रीय भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलवंत चड्ढा व राष्ट्रीय महामंत्री लोकेश कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि आप सभी आदरणीय मुख्य अतिथियो सम्मानित साथियों का 11 निर्धन बेटियों के विवाह में राष्ट्रीय भागवत परिवार का दिल से सहयोग करने के लिए राष्ट्रीय भागवत परिवार की पूरी टीम आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त करती है
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप आगे भी सभी प्रकार के सभी पुण्य कार्यों के लिए राष्ट्रीय भागवत परिवार पर अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखेंगे,और हमारा हौसला बढ़ाते रहेंगे
इस कार्यक्रम में आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और हमेशा रखता रहेगा,इतना प्यार और सहयोग देने के लिए मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं
आपकी दयालुता,और सहयोगिता की भावना ने कार्यक्रम को आसान बना दिया और में आपको एक सहयोगी के रूप में पाकर गौरवानित महसूस कर रहा हूं इतना सहायक सहयोगी होने के लिए में आपका एक बार फिर से हृदय की गहराइयों से धन्यवाद आभार व्यक्त करता है

