19 August 2026

महानगर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया – अमन गर्ग

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्वालापुर कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। महानगर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में पत्र भी सौंपा। साथ ही

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोहरायी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा बिहारी मूल की महिलाओं के लिए की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है और यह महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी मांग को लेकर आज ज्वालापुर कोतवाली में लिखित पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शहर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक न्याय नहीं मिलना सरकार की विफलता को दर्शाता है। वहीं सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद प्राप्त महिला नेत्री के पति द्वारा महिलाओं के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग भाजपा के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है। वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि जनता का भरोसा तभी बहाल होगा जब अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होगी। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपूर ने कहा कि युवा वर्ग पीड़िता को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा। पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मंत्री के पति मंच से महिलाओं के लिए गलत प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं। इस दौरान याज्ञिक वर्मा, सुनील प्रजापति,रचना शर्मा, शशि झा, नलिनी दीक्षित, सईदा कुरैशी, अंजू द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी,अकरम अंसारी, मयंक सिंह, पूर्व पार्षद इसरार अहमद,रियाज अंसारी,अयान सैफी, मंजू रानी, हिमांशु राजपूत, सुनील प्रजापति,ऋषभ वशिष्ठ, कैलाश प्रधान, अमित चंचल,रेखा गुप्ता, मयंक त्यागी, रोहित नेगी,प्रीतम बर्मन,प्रदीप कुमार,आरिफ , जावेद खान, अज्जू खान,दिनेश वालिया,मोनिक धवन,इदरीश,इदरीश मंसूरी, कपिल तोमर, साजिद, अंकुश धीमान,मोनू धीमान, अंकित चौधरी,इलमास, शक्ति आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.