19 August 2026

निराला धाम तपस्वी ज्ञान मूर्ति संतों की तपोस्थली तथा भक्तों की इच्छा पूर्ति का पावन स्थान है माता आशा भारती महाराज

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद भूपतवाला स्थित वरदायनी सिद्ध पीठ नागेश्वर महादेव गद्दी श्री निराला धाम में 37 वा 40 दिवसीय विराट शिव भक्ति महायज्ञ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए माता साध्वी आशा भारती महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उनके ज्ञान का प्रताप आज भी आश्रम तथा भक्तजनों में सुख शांति समृद्धि के रूप में फलीभूत हो रहा है स्वामी नित्यानंद जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों की संगत मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है और संत महापुरुषों के पावन वचन हमारे मनुष्य जीवन को सार्थक कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत महामंडलेश्वर राम मुनि जी महाराज ने कहा दान सत्यकर्म भजन पाठ पूजा और ईश्वर में आस्था कभी मिथ्या नहीं जाती जो लोग भगवान में विश्वास रखते हैं दान सत्यकर्म करते हैं उनका लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत सूरज दास महाराज ने कहा धर्म कर्म और अच्छे विचार मनुष्य होने का प्रमाण है और यही हमारी सार्थकता है और यही हमारे भाग्य का उदय कर देते हैं राम से बड़ा राम का नाम है इसलिये जय श्री राम जय सियाराम जय श्री राम जय सियाराम संकट मोचन कृपा निधान भजो और मस्त रहो इस अवसर पर श्री महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज धर्मदास महाराज देहरादूनी बाबा रमेशानंद सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.