19 August 2026

प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान महामंडलेश्वर डॉ मोहन दास रामायणी जी महाराज की सप्तम पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द भूपतवाला स्थित सिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर सीताराम धाम में गुरु भगवान प्रातः स्मरणीय बाल संत श्री मोहन दास रामायणी जी की सप्तम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा तथा धार्मिक अनुष्ठान 19 से 21 जनवरी 2026 तक आश्रम में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत बाल संत सूरज दास जी महाराज ने कहा गुरुदेव के पावन वचन अंधकार में प्रकाश के उदय के सामान है गुरुदेव के पावन वचन हमारे मन मस्तिष्क में बसे विकारों को समाप्त कर उसमें ज्ञान का उदय कर देते हैं परम पूज्य गुरुदेव भगवान इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सागर थे उनके ज्ञान का प्रताप आज भी आश्रम में तथा भक्त जनों के बीच सुख शांति समृद्धि के रूप में विद्यमान है

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.