श्री गुरु रविदास लीला समिति मो. कड़च्छ ज्वालापुर के 67 वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन श्री देशराज कर्णवाल द्वारा फीता काटकर किया गया

संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित श्री गुरु रविदास जी की लीला का 67 वार्षिकोत्सव समारोह मो.कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार में 30 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न भूमिकाओं में श्री गुरु रविदास जी की लीलाओ को रंगमंच के माध्यम से दिखाया जा रहा है
 
श्री गुरु रविदास लीला समिति वार्षिकोत्सव समारोह मो.कड़च्छ ज्वालापुर के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मा.देशराज कर्णवाल चमार साहब राज्य मंत्री (समाज कल्याण) उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि मा.अरविंद कुमार अधिशासी अभियंता (जल विद्युत निगम) चिल्ला पावर हाउस उत्तराखंड रहे

मुख्य अतिथि मा.देशराज कर्णवाल ने फीता काटकर श्री गुरु रविदास लीला समिति का उद्घाटन किया इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
मुख्य अतिथि मा.देशराज कर्णवाल ने परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते बताया कि सन्त रैदास के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित कर दिया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है। विचारों की श्रेष्ठता, समाज के हित की भावना से प्रेरित कार्य तथा सद्व्यवहार जैसे गुण ही मनुष्य को महान बनाने में सहायक होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण सन्त रैदास को अपने समय के समाज में अत्यधिक सम्मान मिला और इसी कारण आज भी लोग इन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मा.अरविंद कुमार ने कहा कि गुरु रविदास जयंती भक्ति, एकता और उत्सव का दिन है। यह हमें सामाजिक समानता और आध्यात्मिक ज्ञान के क्षेत्र में गुरु रविदास के महान योगदान की याद दिलाता है। उनकी शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं और हमें दया, विनम्रता और आस्था से भरे जीवन की ओर मार्गदर्शन करती हैं। इस पर्व को मनाकर हम उनकी विरासत का सम्मान करते हैं और प्रेम और समानता के उनके संदेश को आगे बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रवि प्रकाश अशोक हरदयाल श्यामल दबौडिए शिवपाल रवि योगेंद्र पाल रवि विजय पाल सिंह राजन कुमार अजय मुखिया, किरनपाल अरविंद नौटियाल केपीएस,रविकांत,आशीष मास्टर मोदीमल तीरथपाल रवि,चौधरी बलजीत सिंह सुनील कुमार,विनोद कुमार,रमेश भूषण जयंती भूषण कमाल सिह महिपाल कुशलपाल प्रवीण पुनीत कुमार,पवन दबौडिए,मास्टर मोदीमल विशाल मुखिया रक्षक लांबा योगेश कुमार गोपाल सिंह अभिषेक कुमार दीपांशु दबौडिए आदि सैकड़ो महिलाए पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे

