असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सहसपुर थाने पर जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

देहरादून जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) द्वारा देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर स्थित थाना सहसपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन उनके द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ, साम्प्रदायिक और समाज में नफरत फैलाने वाले बयानों / समुदाय विशेष को टारगेट कर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के विरोध में तथा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर किया गया।

 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा और अभिव्यक्तियाँ देश की साम्प्रदायिक सौहार्द, सामाजिक सद्भावना और राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता, समानता और भाईचारे के मूल सिद्धांतों के विपरीत हैं।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाए, ताकि समाज में नफरत फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और कानून की मर्यादा कायम रहे।

इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के प्रदेश सचिव अमजद इलाही, प्रदेश सचिव इकराम मलिक, जिला अध्यक्ष नभ बंसल, सय्याद अली, निखिल राणा, फैयाज अली, आसिफ, शराफत अली, रईस अहमद, सलीम, नदीम, आबाद अली, कुर्बान मोहम्मद, जाकिर, शाहरुख अली, अल्ताफ अंसारी, शुभम राठौड़, अनवर अली, कुर्बान अली, जाकिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.