रामकृष्ण परमहंस की 191 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई,
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद तीर्थ नगरी हरिद्वार के उपनगर कनखल में स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में रामकृष्ण परमहंस जी की 191वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतो और महामंडलेश्वरों ने अपने वक्तव्य में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। संतों ने कहा कि परमहंस द्वारा दिए गए शिव भाव से जीव सेवा के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य किया।स्वामी अव्ययात्मानंद महाराज ने कहा कि समाज में जब भीआवश्यकता होती है तब महापुरुष और अवतार पुरुष लोग आते हैं और समाज को नई दिशा देते हैं। इसी तरह रामकृष्ण परमहंस देव जी ने अवतार लिया और समाज को अपने समय में एक नई दिशा दी और मानव सेवा का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव स्वामी रवींद्र पुरी महाराज ने की। इस अवसर पर सभी साधु संतों का रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज ने स्वागत किया।


