13 August 2026

खाटू श्याम मंदिर का उद्घघाटन धूमधाम से किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज कुमार मनोज मनोजानंद उदासीन आश्रम कुंडी भगवानपुर रायसी रोड बालावाली में महामंडलेश्वर 1008 प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री महंत कृष्ण मुनि जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में श्री खाटू श्याम मंदिर उदासीन आश्रम का उद्घघाटन कार्यक्रम संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कृष्ण मुनि जी महाराज ने कहा जिसकी भगवान श्री खाटू श्याम में आस्था है भगवान हारे के सहारे हैं खाटू श्याम भगवान उनके जीवन के सभी कष्ट संताप हर लेते हैं इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी राधा मुनि जी महाराज ने कहा जिसे गुरु चरणों की रज प्राप्त हो जाये उसके भाग्य का उदय हो जाता है और मानव जीवन सार्थक हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी महंत गोपाल गिरी महाराज ने कहा भक्तजनों को गुरुदेव उंगली पड़कर धर्म-कर्म के मार्ग से भवसागर पार करा देते हैं यह अवसर पर बोलते हुए श्री महंत स्वामी चेतनानंद महाराज ने कहा जिनकी भगवान में आस्था होती है उनका सदैव कल्याण होता है इसलिए मनुष्य को सदैव आस्थावान होना चाहिए

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.