शांतिकुंज में खेल महोत्सव के खिलाड़ी हुए सम्मानित

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 14 मार्च।गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, डॉ. चिन्मय पण्ड्या तथा महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।

 

इस अवसर पर अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। खेल के अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

कार्यक्रम में व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, श्याम बिहारी दुबे, उदय किशोर मिश्र, संतोष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

————————————————————

देव संस्कृति विवि के संकाय सदस्यों का एआई केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम

हरिद्वार 14 मार्च।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संकाय सदस्यों ने एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तथा इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एआई केंद्रित संकाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और भविष्य की पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए आवश्यक तकनीकी दक्षताओं से सशक्त बनाना था। समापन अवसर पर प्रतिभागी संकाय सदस्यों को विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने सम्मानित किया।

प्रशिक्षण के दौरान नवोन्मेषी और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों, छात्रों की सहभागिता बढ़ाने, अधिगम परिणामों में सुधार, रोजगार तत्परता तथा 21वीं सदी के कौशलों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही डिजिटल उपकरणों, आईटी कौशल और शिक्षा में जनरेटिव एआई जैसे चैटजीपीटी के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संकाय सदस्यों ने विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय के मूल्य-आधारित, समग्र एवं कौशल-उन्मुख शिक्षा के दृष्टिकोण और मिशन को साझा किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्रीय प्रमुख विजय तथा राज्य प्रमुख अमित बख्शी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहलों, छात्र गतिविधियों और नवोन्मेषी अधिगम वातावरण से परिचित कराया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.