मां मनसा देवी सीढ़ीयो वाले मार्ग के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार ( रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में मां मनसा देवी मंदिर के सढीयो वाले मार्ग के दुकानदार जो भगदड़ के कारण हुई दुर्घटना के बाद से यह मार्ग बंद है तथा वहां के दुकानदार व्यवसाय करने वाले लोग पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं उन्होंने आर्थिक तंगी से बदहाल होकर आज एकत्रित होकर खोखा पटरी संगठन के अध्यक्ष श्री संजय चोपड़ा के नेतृत्व में सीएम कम कोर्ट परिसर में एकत्रित होकर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया तथा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा तत्काल इस मार्ग को खोले जाने की मांग की ताकि वहां व्यवसाय करने वाले सैकड़ो परिवार अपना भरण पोषण कर सकें साथ ही उन्होंने मांग की थी मंदिर व्यवस्था के लिए प्रत्येक तीर्थ स्थल पर सरकारी कमेटी बनाई गई है किंतु यहां पूर्व में कमेटी बनी थी न जाने किस कारण से वह निष्क्रिय चल रही है उसे पुनः गठित किया जाए
 

