हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाकर कई उदास चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।

विज्ञापन

हरिद्वार। नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले और रमजान के पवित्र महीने के दौरान हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाकर कई उदास चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। बरामद मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले भर के थाना प्रभारियों को CEIR पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न माध्यमों और CEIR पोर्टल की मदद से 120 मोबाइल फोन बरामद किए।

 

पुलिस के अनुसार ये मोबाइल फोन उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्यों से बरामद किए गए।

इनमें से 37 मोबाइल फोन ऐसे थे जिनके मालिक दूरदराज राज्यों में रहने के कारण हरिद्वार नहीं आ सके। ऐसे लोगों तक उनके मोबाइल फोन कोरियर सेवा के माध्यम से भेजे जाएंगे। वहीं कई राज्यों से आए मोबाइल स्वामी कोतवाली नगर पहुंचकर अपना फोन पाकर बेहद खुश नजर आए और हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस पूरी कोशिश करेगी कि आपका मोबाइल जल्द से जल्द ढूंढकर वापस किया जा सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.