हिन्दू नववर्ष व चैत्रीय नवरात्रि के प्रथम दिन संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट सदस्यों ने मां मनसा देवी के दर्शन किए
हरिद्वार,हिन्दू नववर्ष व चैत्रीय नवरात्रि के प्रथम दिन संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट सदस्यों ने मां मनसा देवी के दर्शन किए
संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा सचिव तरुण कुमार शुक्ल पूर्व सैनिक व उनकी टीम के अनेक सदस्यों ने माता मनसा देवी के दर्शन किये, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य श्री महंत रविंद्र पुरी महराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
 


इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रद्धालु नवरात्रों में पूर्ण विधि विधान से मां भगवती की पूजा आराधना करें। नवरात्र आराधना करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लें।

चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर आत्मीय शुभचिंतक पुजारी प्रसून दूबे, पुजारी महेश दूबे , पुजारी अमन दूबे का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।आपके स्नेहिल भाव के कारण मां का दर्शन व पूजन दिव्यता से करने का अवसर प्राप्त हुआ।
दर्शन करने वालो मुख्य रुप से संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमति रंजीता झा,सचिव तरुण कुमार शुक्ल आदि अनेक सदस्य उपस्थित हुए

