भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भेल की एटक यूनियन (हीप एवं सीएफएफपी) ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 23 मार्च 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भेल की एटक यूनियन (हीप एवं सीएफएफपी) ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह जी की पुण्यतिथि पर शहीद भगत सिंह चौक पर आजादी के परवाने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी को देश के प्रति उनके बलिदानों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा शहीद भगत सिंह जी की सोच थी कि देश की आजादी मिलने के बाद भी क्रांतिकारी आंदोलन तब तक जारी रहना चाहिए तब तक इंसान द्वारा इंसान का शोषण करने की व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती।

आज देश अनेक अनेक समस्याओं से जूझ रहा है महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है। केंद्र की वर्तमान सरकार जनसमस्याओं की आवाज सुनने की बजाय उन्हें असली मुद्दों से ध्यान भटकाने कर जाति और धर्म के नाम पर बांटने में लगी हुई है, नफरत और हिंसा का वातावरण देश में फैलाया जा रहा है।

2014 से आज तक केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठनों कि मीटिंग एक बार भी आयोजित नहीं की है।

04 नयी श्रम संहिताएं लागू करके श्रमिक वर्ग के ऊपर कुठाराघात किया गया है एवं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। लोकतंत्र द्वारा चुनी गई सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर संवैधानिक संस्थाओं में अपने अनुकूल लोगों को उच्च पदों पर बैठाकर संस्थाओं की गरिमा को छीन भिन्न करने में लगी है।

आज की वर्तमान केंद्र सरकार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, आमजनविरोधी एवं महिला विरोधी सरकार है इनके प्रति आमजन में बेहद रोष व्याप्त है।

इस समय वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ़ संगठित होकर एवं श्रमिकों, महिलाओं, किसान एवं अन्य वंचित वर्गों की लड़ाई के खिलाफ़ संघर्ष करना ही आज के समय में शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान एम एस त्यागी, एके दास, नईम खान, मनमोहन कुमार, मुनरिका यादव, परमाल सिंह, संदीप चौधरी , अमृत रंजन, अनुराग सेमवाल, अतुल सोनार, सुभाष त्यागी, रविकान्त त्यागी, गोपाल शर्मा, अशोक शर्मा , सचिन शर्मा, रवि राय, संतोष तिवारी, परमजीत सिंह,दीपक कुमार, गजेन्द्र कुमार, घनश्याम यादव, विनित कुमार, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेन्द्र कुमार ,संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण कुमार, राजीव शर्मा, सतेन्द्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, राजकुमार, चिरंजीवी कुमार, , जितेन्द्र प्रसाद, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट, इंद्र पाल वर्मा, कालूराम जैपूरिया, पवन कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.