शांतिकुंज में ‘अर्थ ऑवर’ के तहत एक घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन

 

हरिद्वार 29 मार्च।वैश्विक पर्यावरण जागरूकता अभियान अर्थ ऑवर के तहत शांतिकुंज में शनिवार शाम 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोडक़र सभी विद्युत उपकरण बंद कर दिए गए। अभियान के अंतर्गत शांतिकुंज के साथ ही देवसंस्कृति विश्वविद्यालय और ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान में भी यही व्यवस्था लागू की गई। यह वैश्विक अभियान वल्र्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना है।

 

गौरतलब है कि अर्थ ऑवर की शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी से हुई थी, जिसमें पहली बार लगभग 22 लाख लोगों ने भाग लिया था। वर्तमान में यह अभियान 190 से अधिक देशों में मनाया गया।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि कि शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से बिजली बचत के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों को छोडक़र एक घंटे के लिए विद्युत उपयोग सीमित किया जा रहा है।

शांतिकुंज मीडिया विभाग के अनुसार इस अभियान के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों में भी देश-विदेश में एक साथ आवश्यक उपकरणों को छोडक़र सभी बिजली उपकरण बंद रखे गए।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.