चाँदीमय सौंदर्यीकरण के साथ हनुमान मंदिर हुआ भव्य, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया लोकार्पण
हरिद्वार । श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर में हनुमान प्रकटोत्सव महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर के चाँदी में पूर्ण सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी भव्य रूप से संपन्न हुआ। । आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण के लिए आना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच सके। उनके प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिलापट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं। । श्रद्धालुओं में मंदिर के चाँदीमय स्वरूप को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला रहा है। गुरुवार 02अप्रैल अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा शामिल हुई। सिंहद्वार, रामनगर, आर्यनगर, शंकर आश्रम होते हुए आश्रम परिसर में समाप्त हुई। वहीं हनुमान जी का विशेष श्रंगार, छप्पन भोग, के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संतों एवं आम भक्तजनों प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ के उपरांत रात्रि में हनुमान जी की विशेष आरती संपन्न होगी। इस मौके पर होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल, हरिद्वार के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन मंत्री) एवं स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहें। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, साध्वी नेहा आनंद, विकास मौर्या, स्वामी रामदास, स्वामी ओम प्रकाश, रंजीता झा, सुधा राठोर, रश्मि झा, नीतू वार्ष्णेय, संतोष झा, बीएन राय, प्रियंका राय, संतोष कुमार , अग्रेश मुनीम जी , पं राजेन्द्र, दुर्गा जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।