अंसारी बिरादरी की बैठक में शादी समारोह की तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित कोटरवान क्षेत्र में अंसारी बिरादरी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सरपरस्त हाजी अब्दुल सलाम अंसारी के पुत्र मुब्बशिर अंसारी के विवाह समारोह को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई।
 
बैठक की अध्यक्षता नायब सदर हाजी यासीन अंसारी ने की, जिसमें सदर हाजी मुनफैत अंसारी, नायब सदर हाजी यासीन अंसारी, दीवान पत्रकार फुरकान अंसारी तथा अनवार अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आपसी विचार-विमर्श कर शादी से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियाँ सदस्यों के बीच बाँटी गईं। सभी ने मिलकर आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सदर हाजी मुनफैत अंसारी ने कहा कि “यह शादी सिर्फ एक परिवार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरी बिरादरी का सामूहिक आयोजन है। हम सभी का प्रयास रहेगा कि इसे आपसी सहयोग, भाईचारे और अनुशासन के साथ यादगार बनाया जाए।”


