इच्छापूर्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे महंत गणेश दास महाराज

विज्ञापन

इच्छापूर्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा

प्रमोद कुमार

 

हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार के शास्त्री बाग, भुपतवाला स्थित प्रसिद्ध इच्छापूर्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भजन-कीर्तन, श्रीराम नाम संकीर्तन तथा जयकारों से भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर आश्रम के श्री महंत गणेश दास महाराज ने भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन कृपानिधान वीर बजरंगबली हनुमान जी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जिन भक्तों के हृदय में भगवान श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा और अटूट भक्ति का वास होता है, उन पर प्रभु की अनंत कृपा निरंतर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे भक्तों पर वीर बजरंगबली की विशेष कृपा भी सदैव बनी रहती है, जिससे उनके जीवन के समस्त संकट, कष्ट और बाधाएं दूर होती रहती हैं। प्रातः स्मरणीय श्रीमहंत रघुवीर दास महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से भक्तों के जीवन में साहस, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीराम नाम जप, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के नियमित पाठ का आह्वान किया।प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा एवं महिमा का श्रवण करते रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठा।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि इच्छापूर्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते है इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज महंत हरेंद्र दास जी महाराज महंत रघुवीर दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज महंत राजकुमार दास महाराज महंत जयरामदास महाराज स्वामी राघव दास जी महाराज सहित अनेको संत महापुरुषों का पतित पावन सानिध्य भक्तजनों को प्राप्त हो रहा था

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.