ध्रुव अग्रवाल ने 10वीं में 94.6% अंक प्राप्त किए, दादी ने जताया गर्व

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार अत्यंत गर्व और खुशी के साथ अवगत कराना हैं की समाजसेवी, संयोजिका कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन, उपाध्यक्ष संस्कार भारती एवं उत्तराखंड हिंदू जागरण मंच की प्रदेश प्रभारी मीडिया, नवसत्ता न्यूज़ पेपर की संवाददाता, भारत विकास परिषद की संयोजक महिला सहभागिता डॉ० रागिनी गुप्ता के पौत्र ध्रुव अग्रवाल, जो कि *द टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून* में अध्यनरत है, ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार 94.6% अंक प्राप्त किए हैं।

 

यह उपलब्धि ध्रुव की मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति उसकी दृढ़ निष्ठा का परिणाम है। उसके निरंतर प्रयास और अनुशासित जीवनशैली ने उसे इस सफलता तक पहुँचाया है।

ध्रुव के गुरुजनो, माता-पिता, दीक्षा एवं राहुल अग्रवाल, ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उसका साथ दिया, जो उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एक दादी के रूप में, यह मेरे लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण है। मुझे पूरा विश्वास है कि ध्रुव भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा और नई ऊँचाइयों को छुएगा।

ध्रुव को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

 

— डॉ. रागिनी गुप्ता

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.