हौसले की जीत: न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझते छात्र ने पाई सफलता।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

नैनीताल, कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित छात्र श्रीवारी साह ने हाईस्कूल परीक्षा में 62.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है वर्ष 2008 में जन्मे श्रीवारी बचपन से ही न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे हैं इस बीमारी के कारण देखने के बावजूद उनके मस्तिष्क को चीजों को समझने में कठिनाई होती है साथ ही उन्हें कई बार बेहोशी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है इसके अतिरिक्त वे लगभग 75 प्रतिशत विजुअल डिसएबिलिटी से भी प्रभावित हैं इन तमाम चुनौतियों के बावजूद श्रीवारी ने हार नहीं मानी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्रावधान के तहत लेखक (राइटर) की सहायता से परीक्षा दी उन्होंने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल से परीक्षा देकर 62.8 प्रतिशत अंक हासिल किए जो उनकी मेहनत आत्मविश्वास की जीत है श्रीवारी के माता-पिता श्वेता साह और अधिवक्ता नीरज साह ने भावुक होते हुवे में बताया कि उन्होंने हर कठिन पल में अपने बेटे का हौसला थामे रखा उसे कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया और हमेशा आगे बढ़ने के लिया प्रेरित किया कहा कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती श्रीवारी की सफलता पर विद्यालय परिवार अध्यापकों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.