भेलकर्मी के पुत्र कुशाग्र देव सिंह ने सीबीएसई 10वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, 95% अंक हासिल कर बढ़ाया माता पिता का गौरव
प्रमोद कुमार
हरिद्वार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम-2026 में भेल उपनगरी निवासी कुशाग्र देव सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। कुशाग्र के पिता बृजेश कुमार हरिद्वार स्थित प्रतिष्ठित संस्थान बीएचईएल में वरिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
 
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बीएचईएल रानीपुर, हरिद्वार के मेधावी छात्र कुशाग्र ने कुल 500 अंकों में से 475 अंक प्राप्त कर 95% का शानदार स्कोर हासिल किया है। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने विज्ञान में 98, अंग्रेजी में 96, सामाजिक विज्ञान में 95, गणित में 94 एवं हिंदी में 92 अंक प्राप्त किए। सभी विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर कुशाग्र ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कुशाग्र की माता सुषमा कुमारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही उनकी बेटी जिज्ञासा का भी नीट के माध्यम से एमबीबीएस के लिए चयन हुआ था।
स्थानीय क्षेत्र में कुशाग्र की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है एवं परिजनों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

