हरिद्वार में किर्बी श्रमिक कमेटी के प्रथम स्थापना दिवस पर मजदूर सभा की गयी-पंकज कुमार

विज्ञापन

 

हरिद्वार मजदूर सभा में इंकलाबी मजदूर केन्द्र, संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े विभिन्न ट्रेड यूनियनें, भारतीय किसान यूनियन ,प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र,पीपल्स यूथ फ्रंट, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन,आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।मजदूर सभा में किर्बी प्रबधन की हठधर्मिता को मजदूर अपनी फौलादी एकता से जवाब दे रहे है। सभा में गुडगाँव मनेसर,नोएडा,फरीदाबाद आदि जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सैकड़ों मजदूरों और मजदूर प्रतिनिधियों समेत इंकलाबी मजदूर केन्द्र के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर 14 दन के लिए जेल में डाल दिये है।मजदूर आंदोलन के समर्थन में व गिरफ्तारी के विरोध में निंदा प्रस्ताव लिया गया।इस घटना की सभी संगठनों ने तीब्र आलोचना की व विना शर्त मजदूरों और मजदूर नेताओं की रिहायी न होने पर हरिद्वार में भी आंदोलन की चेतावनी दी गयी।

 

 

मजदूर सभा में किर्बी श्रमिक कमेटी के प्रधान कृष्ण मुरारी ने कहा किर्बी के मजदूर अब जाग गये है और वे अपनी संघर्ष के साथ -साथ पूरे मजदूर वर्ग के संघर्षों में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। मजदूर वर्ग ने इतिहास में भी संघर्ष करके अपने अधिकार हासिल किये है और भविष्य में भी अपनी एकजुटता से अधिकार बचा पायेगा।

 

इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि यह वर्ग संघर्ष का युद्ध है एक ओर निहत्था मजजदू वर्ग है और दूसरी ओर पूंजीपति वर्ग( सेना पुलिस व शासन -प्रशासन है )मजदूर _मेहनतकशों की संख्या 80 से 90 प्रतिशत है और पूंजीपति वर्ग की संख्या मात्र 10 से 20 प्रतिशत है।वर्तमान व्यवस्था पूंजीवादी व्यवस्था है इसलिए सारे धन सम्पदा पर इन्हीं का कब्जा है।रात दिन मेहनत करने के बाद मजदूरों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जायेगा। इसलिए मजदूरों को मजदूर वर्ग की मुक्ति के लिए व इस गैर बराबरी युक्त समाज को बदलकर मजदूर राज समाजवाद के लिए संघर्ष करना होगा।

 

सभा में पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्टीय अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की तो बात हो रही है परन्तु वन नेशन, वन एज्यूकेशन की बात क्यों नहीं हो रहीं है?क्यो सरकार अपने ही विभागों में भोजनमाताओं, आशाओं व आगनवाडी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतनमान नहीं देती है। अब मजदूर न्यूनतम वेतन की लड़ाई नहीं बल्कि लिविंग वेतन की लड़ाई के लिए सड़को पर आयेगा।

 

भारतीय किसान यूनियन के यूथ फ्रंट के जिलाध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि मजदूरों को हमारी जहाँ भी जरुरत होगी, किसान आपके हर संघर्ष में साथ रहेंगे।किसान मजदूर एकता को और मजबूती के साथ लेकर चलेंगे।

सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र सांस्कृतिक टीम और अन्य साथियों ने भी क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किये ‌। सभा का संचालन किर्बी के प्रधान नरेश कुमार ने किया।

 

सभा में संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संरक्षक व भेल मजदूर ट्रेड यूनियन बीएचईएल के अध्यक्ष राजकिशोर,महामंत्री अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीशू कुमार,एवरेडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष चंन्द्रशेखर उपरेती,

सिमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) के वीटी प्लांट के महिपाल, व एम सी वी प्लांट के प्रदीप कुमार, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की दीपा, वेलराईज मजदूर यूनियन के निसार अहमद, प्रगतिशील भोजन माता संगठन की उपाध्यक्ष रजनी, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के चंदन तथा सैकड़ों मजदूर

आदि उपस्तिथ रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.