ट्रेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति ज्वालापुर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित – श्यामल प्रधान

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार, ट्रेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार की नवनिर्वाचित समिति का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया

 

सहकारी समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के सदस्य चुने जाने के बाद शपथ लेना कानूनी और नैतिक दोनों रूप से जरूरी होता है। इससे पदाधिकारी संविधान, सहकारी कानून और समिति के हितों के प्रति निष्ठा का वचन देते हैं।

 शपथ निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रश्मि द्वारा डायरेक्टर में उपस्थित श्रीमती मायादेवी श्रीमती लक्ष्मी श्रीमती साक्षी श्री हेमंत कुमार,लख्मीचंद उप प्रधान सुरेश कुमार आदि सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई 

 मैं पूजा देवी पत्नी हरीश कुमार, सहकारी समिति का नवनिर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, ईश्वर को साक्षी मानकर सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूँ कि मैं समिति के संविधान, उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965, नियमों और उपविधियों का सच्चे मन से पालन करूँगी। 

मैं अपने पद के कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के करूँगी। समिति और उसके सदस्यों के हित को सर्वोपरि रखूँगी तथा गोपनीय बातों को प्रकट नहीं करूँगी।इसी तरह से समस्त सदस्यों द्वारा शपथ ली गई 

अपने संबोधन में श्रीमती पूजा अध्यक्ष ने सभी मोहल्ला कड़च्छ वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी और “सबका विश्वास, सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य करेंगी

वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

 शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से श्यामल प्रधान राजन कुमार हरीश कुमार शिवपाल रवि पवन कुमार सतीश कुमार विनोद कुमार रवि प्रकाश प्रदीप कुमार अशोक कुमार सुभाष कुमार आदि उपस्थित हुए

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.