लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल विधान सभा चुनाव 2027 मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी:रमेश गिरी

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार,हरिद्वार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल उत्तराखंड द्वारा एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया
गया। इस का आयोजन लेबर सेल से प्रदेश अध्यक्ष रमेश गिरी और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार शेरवाल के
नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गिरी (लेबर सेल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश की एक प्रमुख राजनीति शक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगी। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की
तैयारी पार्टी पूरी गंभीरता से कर रही है। इसके तहत प्रदेश भर की विधानसभा सीर्टों पर संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारो का चयन भी किया जा रहा है और आगामी समय में पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
इसके उपरांत रमेश गिरी ने प्रदेश के सभी पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ के साथ बैठक भी की। जिसमे उन्होंने
संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से अनुशासन, समर्पण, एवं एकजुटता का आह्वान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की संगठनात्मक संरचना लगभग पूरी तरह तैयार हो चुकी है।
इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारीयो की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर तक सक्रिय रूप कार्य कर रहे है और जन-जन तक पहंचकर जनता की समस्याओं को उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बढती बेरोजगारी, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार के अभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर सैकडो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पार्टी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करेगे तथा जन समस्याओ को सरकार तक पहंचाने के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाएँगे।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.