शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में10 मई 1857 ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस उपलक्ष्य पर श्रद्धांजलि यज्ञ आचार्य श्री ब्रह्मानंद एवं आर्य ऋषिपाल सिंह सैनी जी के ब्रह्मत्व में सम्पन्न – मा.हरपाल सैनी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार रुड़की आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वटवृक्ष सुनहरा रोड रुड़की पर 10 मई 1857 ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस उपलक्ष्य पर श्रद्धांजलि यज्ञ आचार्य श्री ब्रह्मानंद एवं आर्य ऋषिपाल सिंह सैनी जी के ब्रह्मत्व में सम्पन्न जिसमें यज्ञमान क्रमश श्रीमती बबीता सैनी श्री सुभाष सैनी, श्रीमती सोनी जी कुंवर इंद्रपाल सिंह जी श्रीमती उर्मिला राठी जी हरफुल राठी जी रहे। उपस्थिति आर्यजनो द्वारा राष्ट्रीय प्रार्थना एवं संगठन सुक्त के विशेष वैदिक मंत्रों पर आहुतियां प्रदान की गई। 

 

तथा आर्य नीरज सैनी अध्यक्ष शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की एक जिला मंत्री आर्य निर्मात्री सभा द्वारा मई माह में जिन महान क्रांतिकारी व वीर वीरांगनाओं का बलिदान दिवस एवं जन्म जयंती है उन सभी के जीवन के मुख्य बिंदुओ व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके क्रांतिकारी विचारों को सभी के सामने रखा गया। 

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी जी द्वारा किया गया। यज्ञ के पश्चात सभी सम्मानित आर्यजनो द्वारा ओ३म ध्वजारोहण किया गया जिसमें मुख्य रूप से आर्य सोमपाल सिंह मतलबपुर , जगपाल सिंह मन्नाखेडी , एडवोकेट नवीन जैन, वेदप्रकाश जी,आर्य अजयवीर जी वासु प्रजापति, हरफुल सिंह राठी विधी राम जी राजकुमार सैनी जी सुरेंद्र सैनी जी,सौ सिंह सैनी जी टीकाराम जी रविंद्र सैनी जी आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्वान डॉ संदीप वेदालंकार जी प्रधान आर्यवीर दल उत्तराखंड व प्रोफेसर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय रहे । जिनके द्वारा क्रांतिकारीयो के बलिदान उनके समर्पण उनके संघर्षों को याद करते हुए आर्यों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को देशभक्त बनाओ तभी वह ईश्वर भक्त सही अर्थों में बन पायेंगे। 

महाराणा प्रताप के संघर्ष पूर्ण जीवन को उदाहरण रूप में बताया गया के कैसे हमारे महापुरुष देश धर्म के रक्षक बन कर अडिग रहे। 

आर्य निर्मात्री सभा उत्तराखंड के संरक्षक आर्य श्री विजयपाल सिंह जी द्वारा सभी आर्यजनो के परिवार एवं बच्चों को आर्य प्रशिक्षण सत्रों में आने के लिए प्रेरित व आह्वान किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक माननीय प्रदीप बत्रा द्वारा शहीद स्मारक स्थल के लिए शहीद स्मारक द्वार गेट व इसके संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कार्यों के लिए घोषणा की। 

झबरेडा से पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णधार द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया जैसे विधायक रहते उनके द्वारा शहीद स्मारक स्थल के लिए सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए गए आगे भी अवसर मिलता है तो शहीद स्मारक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 

पूर्व मेयर मेयर रुड़की श्री गौरव गोयल जी द्वारा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता दिवस क्रांति के बलिदानीयो को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी एवं वंशजो को ओ३म अंग वस्त्र पहनाकर व शहीदों के चित्र भेंट कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार से पवन आर्य निर्दोष सैनी शिवालिक नगर हरिद्वार, देविंद्र त्यागी, राजेश त्यागी आर्य उधम सिंह लिबरहेडी विनोद राठी, विरेंद्र आर्य, अशोक जी शिव कुमार विनोद कुमार रविंद्र आर्य भारापुर भौंरी भरत सिंह,पीतम सिंह आर्य मानकपुर आर्य समाज नंद विहार से मंत्री पुष्पेंद्र आर्य, सुखवीर आर्य, कोषाध्यक्ष दीपा सैनी, एडवोकेट अनुज सैनी जी आदि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी रोमा सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व कहा गया के इस प्रकार के कार्यक्रम निरन्तर होते रहने चाहिए। तथा घोषणा कि आर्य समाज के द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में उनका हमेशा सहयोग रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.