जन अधिकार पार्टी जनशक्ति का प्रदेश मेँ बढ़ते भ्रष्टाचार एवं महिला अपराध को लेकर डी एम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
प्रमोद कुमार
हरिद्वार । उत्तराखण्ड में बढ़ते महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता, ध्वस्त कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध पेड़ कटान एवं अवैध प्लॉटिंग के विरोध में आज जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हरिद्वार कचहरी चौक से पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी”, “क़ानून व्यवस्था दुरुस्त करो “, “खनन माफिया मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने संबोधित करते हुए कहा कि “डबल इंजन की सरकार में देवभूमि उत्तराखंड जंगलराज में बदल गई है।प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं। दोषियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। हत्या-लूट-फिरौती आम, पुलिस कठपुतली बनी।
अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध पेड़ कटान, अवैध प्लॉटिंग माफिया को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त हैँ।
नदियों को खनन माफिया लूट रहे हैं, ओवरलोड डंपर मौत बांट रहे हैं, हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं और सरकार-प्रशासन कमीशन लेकर मौन है।”
राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश मेँ बेटियां सुरक्षित नहीं है।अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर अल्मोड़ा व उधमसिंह नगर में नाबालिगों से दुष्कर्म तक, हर मामले में भाजपा नेताओं के तार जुड़े हैं। सरकार बेटी बचाओ का नारा देती है और सत्ता में बैठे दरिंदे बेटियों को नोच रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ितों की सुनवाई नहीं होती। पुलिस प्रशासन जन प्रतिनिधियों की बात सुनने को तैयार नहीं।
राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने कहा कि हरिद्वार मेँ अवैध नशा खुले आम बिक रहा और स्थानीय नेताओं का मिल रहा संरक्षण। पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे सब कार्य हो रहे। धर्म नगरी हरिद्वार मेँ अवैध कारोबार पनप रहे।
धरने के उपरांत पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा।
*मुख्य मांगें:*
1. महिला अपराध के सभी मामलों की CBI जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में 6 माह में फैसला, दोषियों को फांसी।
2. अवैध खनन, ओवरलोड परिवहन पर पूर्ण रोक, दोषी अफसरों को बर्खास्त किया जाए।
3. अवैध पेड़ कटान व प्लॉटिंग पर बुलडोजर चले, भू-माफिया की संपत्ति जब्त हो।
4. ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगे।
जन अधिकार पार्टी ने चेतावनी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशव्यापी चक्का जाम व प्रदर्शन करेंगी , जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदर्शन करने वालो में राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष महिला कोमल, मधु,प्रदेश सचिव कुर्बान अली,प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिजवान, अनुशासन समिति अध्यक्ष इलियास शाह, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष आलिम अंसारी, जिलाध्यक्ष नदीम, जिला उपाध्यक्ष माँगा हसन, शाहरुख़, ब्लॉक अध्यक्ष अहसान शाह,अमीर हसन,नसीम प्रधान सहित हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

