भेल मजदूर कल्याण परिषद, इंटक संगठन सेक्टर-3 कार्यालय पर आज एक सभा का आयोजन किया गया-राजवीर सिंह

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 20 मई को भेल मजदूर कल्याण परिषद, इंटक संगठन सेक्टर-3 कार्यालय पर आज एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भेल के सैंकड़ों श्रमिकों ने श्रमिक विषयों पर चर्चा की सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज द्वारा की गई एवं संचालन उपाध्यक्ष प्रशान्त दीप गुप्ता द्वारा किया गया। सभा का संबोधन करते हुए इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन के महामंत्री राजबीर सिंह ने कहा कि संगठन बीएचईएल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिये जाने वाले PPP (प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट) के भुगतान हेतु सँयुक्त समिति की बैठक, शीघ्र आयोजन करवाने हेतु निरन्तर प्रयासरत है, संगठन वेजरिवीजन 2017 का मुख्य पार्ट लैपटॉप पुनः श्रमिकों को दिलवाने के लिये कारपोरेट प्रबंधन से वार्ता कर रहा है एवं श्रमिकों को लैपटॉप दिलवाकर रहेगा, संगठन कारपोरेट प्रबंधन से विगत कई वर्षों से होली डे होम की सुविधा को पुनः शुरू करने की माँग कर रहा था । जिसे 18 मई को कारपोरेट प्रबन्धन द्वारा पुनः आरम्भ कर दिया गया है । इस सभा में संगठन की रीति नीति से प्रभावित होकर संदीप तोमर, ब्लॉक-1 , आकाश मंडल, ब्लाक-1, रविंद्र पाल, ब्लॉक-1 , रवि शर्मा, डिफेंस , नितिन गोयल, डिफेंस , परीक्षित कल्याण, एनबीएस , भगवान दास, एनबीएस, पंकज आर्य, बलाक-2, राजेन्द्र, ब्लॉक-2 , प्रदीप, ब्लॉक-2 , सतपाल, ब्लॉक-2 सहित दर्जनों साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिनका माल्यार्पण कर संगठन के महामंत्री द्वारा ज्वाईन कराकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। सभा मे कोर कमेटी के सभी साथी राकेश चौहान, प्रशान्त दीप गुप्ता, रविंद्र चौहान, अमित सिंह, आशुतोष चौहान, प्रदीप चौहान, कपिल राणा, इम्तियाज, मनोज यादव, संदीप चौहान, रितेश गौड़, संदीप जोशी, रेशु, अम्बरीश प्रजापति, सुनील चौहान, तेजवीर सिंह, अनंगपाल, अशोक शर्मा, शैलेन्द्र सक्सेना, ललित कुमार, रवि यादव, शानू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.