पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन हरिद्वार की संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प निकट शिवालिक नगर भेल हरिद्वार में हुआ
हरिद्वार दिनांक 07/06/2026 दिन रविवार को संगठन (पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन हरिद्वार) की संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प निकट शिवालिक नगर भेल हरिद्वार में हुआ जिसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष रूप चन्द आजाद एडवोकेट उत्तराखण्ड हाईकोर्ट नेनीताल ने की और संगोष्ठी का संचालन उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र कपूर ने किया संगोष्ठी में सर्वप्रथम अपने वरिष्ट साथी श्री हरीश चन्द्र भौखण्डी जी की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मोन रख कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जिनका स्वर्गवास दिनांक 02/06/2026 को इंदरेश होस्पिटल देहरादून में हो गया था संगोष्ठी में सभी ने अपने विचार रखे और अपनी समस्याओं के निवारण के लिए सुझाव दिये जिसमें मुख्य समस्या सी जी एच एस डिस्पेन्सरी की है जो जल्दी से जल्दी हरिद्वार में कैसे खुले जिसके लिए अध्यक्ष जी ने विस्तार से बताया कि हमने हरिद्वार में सी जी एच एस डिस्पेन्सरी खुलवाने के लिए अभीतक क्या क्या प्रयास किए हैं और आगे हम क्या प्रयास कर सकते हैं आज की संगोष्ठी में निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया संगठन अध्यक्ष रूप चन्द आजाद एडवोकेट उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र कपूर राजेन्द्र बाबू पुष्कर एस के पांडे राज कुमार रवि योगेन्द्र सिंह मदन मोहन दया चन्द मेन पाल सिंह माम चन्द तारा प्रसाद धरम पाल राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए
 

