आर्य समाज नंद विहार के तत्वावधान में योगाचार्य राम कुमार व बालिका वैदेही ने कराया योगाभ्यास आसन, प्राणायाम व ध्यान का किया अभ्यास-हरपाल सैनी
हरिद्वार,रुडकी 13 जून 2026 आर्य समाज नंद विहार द्वारा शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष के प्रांगण में आयोजित योग शिविर के चौथे दिन बुधवार सुबह योगाचार्य श्री राम कुमार जी एवं बालिका वैदेही के संयुक्त मार्गदर्शन में योगाभ्यास संपन्न हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मंडूकासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्य राम कुमार जी ने कहा कि नियमित योग से शरीर निरोगी, मन शांत और बुद्धि तीव्र होती है। बालिका वैदेही ने बच्चों को योग के प्रति प्रेरित करते हुए सरल आसनों का प्रदर्शन किया।
 
इस अवसर पर आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य समाज को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से सशक्त बनाना है। शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग अपनाने की अपील की।
योगाभ्यास में सविता जी, यशोदा जी, प्रमोद धीमान, लक्ष्मी चंद, अशोक कौशिक, प्रणव, शारदा, संगीता, अदिति, नीतू जी, गुड़िया, वैदिका, सोनिया गौतम, बबीता, प्रिया, निशा, युक्ति, यशपाल सैनी जी, संजय त्यागी, राकेश रोहिला, नीरज चौहान, विपिन सिंह, दिवेश जी, अर्णव, प्रियांशु सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने भाग लिया।
शिविर का समापन ओ३म् ध्वनि व शांति पाठ के साथ हुआ। आर्य समाज नंद विहार द्वारा योग शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक जारी रहेगा

