भेल हरिद्वार में एटक यूनियन द्वारा प्रबंधन की हठधर्मिता एवं मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ वैस्टर्न गेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांक 16.06.2026 को भेल हरिद्वार में एटक यूनियन द्वारा प्रबंधन की हठधर्मिता एवं मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ वैस्टर्न गेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग एवं कर्मचारियों की अन्य जायज मांगों के समाधान करने पर जोर दिया गया जिसमें मुख्य रुप से निम्न मांगों के समाधान की मांग की गयी एवं एटक यूनियन द्वारा प्रबंधिका को चेतावनी दी गयी यदि प्रबंधिका ने निम्न मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो यूनियन द्वारा शीघ्र ही एक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जायेगी।
 
मुख्य मांगे:-
1.) पीपी भुगतान तथा अन्य ज्वलंत माँगो के समाधान हेतु जेसीएम की बैठक की तिथि शीघ्र घोषित की जाये।
2.) अन्य यूनिटों की भांति हरिद्वार इकाई में भी आर्टीजन से पर्यवेक्षक वर्ग में पदोन्नति जीरो ईयर में प्रदान की जाये।
3.) आर्टिजन ट्रेनिज को न्यूनतम वेतन के बजाये ₹29500 के वेतनमान का भुगतान किया जाये।
4.) ऑफलोडिंग पर रोक लगायी जाये।
5.) ओवरटाइम का भुगतान पूर्व की भांति शुरु किया जाये।
6.) लेपटॉप की प्रतिपूर्ति पुनः शुरु की जाये एवं सभी वर्गों को एक समान राशि प्रदान की जाये।
7.) अन्य पीएसयू की भांति मृतक आश्रितों के लिये अनिवार्य अनुकंपा नियुक्ति आरम्भ की जाये।
8.) मुख्य चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की स्थाई भर्ती की जाये तथा मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की गुणवत्ता में सुधार किया जाये।
9.) उपनगरी की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार जाये, अवांछित तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाये एवं ईटीएच की भांति खाली पड़े टाईप-2 के दो क्वार्टरो को जोड़कर एक क्वार्टर बनाया जाये जाये।
10.) पांचवें फेस की समस्या का निस्तारण कर सभी कर्मचारियों को भेल की खाली पड़ी जमीनों पर प्लॉटिंग करके प्लॉट आवंटित किये जाये।
11.) अन्य पीएसयू की भांति बीएचईएल में भी कार्पोरेट स्तर पर अनुबंध कर इंडियन कॉफी हाउस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की कैंटीन सुविधा प्रदान की जाये।
12.) संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाये एवं उन्हे 12 माह कार्य प्रदान किया जाये तथा वरिष्ठता के आधार पर कोड नंबर प्रदान किये जाये।
13.) कोविड असिसटेंस स्कीम के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि मृतक कर्मचारी के रिटायरमेंट की तिथि तक प्रदान की जाये।
14.) मेडिकल डिपेंडिसी की सीमा बढ़ाकर कम से कम ₹15000 की जाये।
15.) हॉलीडे होम स्कीम के तहत प्रदान की जाने वाली बुकिंग में माता पिता को भी सम्मिलित किया जाये एवं कुल 06 सदस्यों के लिये बुकिंग प्रदान की जाये।
इस दौरान एटक के अध्यक्ष नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी व परमाल सिंह, वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, मनमोहन कुमार, अजित सिंह, अमृत रंजन, रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा , सुभाष त्यागी, रवि प्रताप राय, देवी प्रसाद कानूनगो, तरुण डुडेजा, विनित चौधरी, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, योगेश कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार, देवाशीष जोशी, अतुल सोनार, जितेन्द्र चहल, मांगेराम यादव, सतीश चौधरी, राकेश रोशन, परमजीत सिंह, गजेन्द्र कुमार, सचिन शर्मा, घनश्याम यादव, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेन्द्र कुमार ,संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण कुमार, राजीव शर्मा, सतेन्द्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सारण, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट, तनुज उनियाल, कमलेश गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, सतनाम सिंह, दिलीप साहू, अरविंद सैनी, निशांत प्रताप सिंह सहित सैकडो साथी उपस्थित रहे।

