जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थी पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा नगर पालिका कार्यालय परिसर में केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित विशेष प्रदर्शनी एवं कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभ लेने हेतु पंजीकरण कराया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए, जहां नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित अनेक जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। साथ ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू की। लाभार्थियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं जीवन स्तर में सुधार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है।

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास बताया।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी तारीख खान, पंकज चौहान, अनिल राणा, अजय मलिक, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, रवि वर्मा, रविन्द्र उनियाल, आदित्य मलिक, गौरव पुंडीर, चन्दरभान,हितेश चौहान, दीपांशु शर्मा, प्रताप प्रधान,नगर पालिका कर्मचारी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.