गर्व का क्षण – उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में बिटिया वैष्णवी राय ने रचा सफलता का नया इतिहास- चंद्रमणि राय

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार हमें अत्यंत हर्ष, गर्व एवं भावुकता के साथ यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सुपुत्री वैष्णवी राय ने अपनी अथक मेहनत, लगन, अनुशासन एवं प्रतिभा के बल पर उत्तराखंड JEECUP (पॉलीटेक्निक) प्रवेश परीक्षा में राज्य स्तर पर 9वीं रैंक तथा उत्तर प्रदेश JEECUP (पॉलीटेक्निक) प्रवेश परीक्षा में राज्य स्तर पर 755वीं रैंक प्राप्त कर पूरे परिवार, समाज एवं उत्तराखंड प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

 

इतना ही नहीं, वैष्णवी ने उत्तर प्रदेश JEECUP एवं उत्तराखंड JEEP दोनों प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। इसी वर्ष उन्होंने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 91.4% अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का भी शानदार प्रमाण प्रस्तुत किया है।

किसी भी माता-पिता के लिए यह क्षण अत्यंत भावुक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय होता है, जब उनकी संतान अपने परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प से न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश का नाम रोशन करती है।

💐🎂 बिटिया वैष्णवी राय को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

माँ भगवती से प्रार्थना है कि तुम्हारे जीवन में सफलता, सम्मान एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित हों तथा माता रानी की कृपा सदैव तुम पर बनी रहे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीमती सोनी राय जी (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड, राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी) को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके उत्कृष्ट संस्कार, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने इस सफलता की मजबूत नींव रखी है।

— चंद्रमणि राय

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.