हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन- विनोद कुमार
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा।
 
*अनुसूचित विभाग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद कुमार एडवोकेट* के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में पिछले काफी समय से जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगी हुई है, जिससे आम जनता, किसान और गरीब वर्ग के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को देखते हुए रजिस्ट्री पर लगी रोक को जल्द से जल्द हटाया जाए। इस पर *जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया* कि मामले का परीक्षण कर जल्द ही उचित निराकरण किया जाएगा।
श्री विनोद कुमार एडवोकेट कार्यकारी अध्यक्ष,अनुसूचित विभाग कांग्रेस ने कहा कि “हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री पर जो रोक लगी है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, दलित और किसान वर्ग को हो रहा है। लोगों ने अपनी खून-पसीने की कमाई से जमीनें ली हैं, लेकिन रजिस्ट्री न होने से वे न तो अपनी जमीन बेच पा रहे हैं और न ही बैंक से लोन ले पा रहे हैं। कई परिवारों के बच्चों की शादी और इलाज तक रुक गए हैं। आज हमने डीएम साहब से मिलकर मांग की है कि इस रोक को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। डीएम साहब ने हमें सकारात्मक आश्वासन दिया है।”
ईशम सिंह प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित विभाग ने कहा कि”भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र में रजिस्ट्री पर रोक लगाकर सरकार ने किसानों और गरीबों के हक पर कुठाराघात किया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आज भी हम जनता की आवाज बनकर डीएम साहब के पास आए हैं। अगर जल्द ही रोक नहीं हटाई गई तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान क्षेत्र के सभी कांग्रेस पार्टी के नेता गण हमारे साथ रहे।”
इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक सदस्यों ने भाग लिया

