27 August 2026

ज्वालापुर विधानसभा के बुग्गावाला में दिनेश कुमार ने मनाया रक्षाबंधन, मातृशक्ति से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

हरिद्वार। जनसंपर्क अभियान के तहत दिनेश कुमार द्वारा ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र – 27 के ग्राम बुग्गावाला में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, बहनों, बुजुर्गों और नौजवान साथियों से दिनेश कुमार ने आत्मीय मुलाकात कर सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मातृशक्ति, बहनों व बुजुर्गों का शुभाशीष और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

 

अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि “ग्राम पंचायत बुग्गावाला वासियों का मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आप बहनों का सदैव प्रेम और विश्वास ही जनसेवा के पथ पर मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। आपका यह स्नेह मुझे हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें *माननीय पूर्व सांसद प्रत्याशी श्री विरेन्द्र रावत जी, माननीय चौधरी बलजीत सिंह (पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष), माननीय श्री विनोद कुमार (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, एससी विभाग), श्री ईशम सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, एससी विभाग), श्री सेती प्रसाद (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), श्री यशपाल, श्री सतीश कुमार, श्री सुखलाल* सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला समूह की प्रमुख बहन अंगुरी देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और बहनें उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.