29 August 2026

जिला महानगर कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर- अमन गर्ग

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा *SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया* के लिए नियुक्त प्रभारी, सह-प्रभारी, *BLA-1 एवं BLA-2* की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

*बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा* कि SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची की शुद्धता तथा यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और अपात्र का नाम सूची में न जोड़ा जाए।

*प्रदेश कांग्रेस महासचिव तेलूराम प्रधान और युवा नेता वरुण बालियान ने* प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही विभिन्न आशंकाओं और समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना बेहद आवश्यक है। किसी भी मतदाता के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

*बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव रविश भटीजा और वरिष्ठ नेता निर्दोष ममगई ने कहा* कि कांग्रेस पार्टी SIR प्रक्रिया पर पूरी सतर्कता के साथ नजर रखेगी और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि किसी भी पात्र मतदाता के अधिकार के साथ अन्याय न हो।

उन्होंने कहा कि सभी BLA-1 और BLA-2 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत जिला अध्यक्ष को देंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रभारी, सह-प्रभारी और BLA मौजूद रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.