30 August 2026

कांग्रेस सेवादल ने नीरज अग्रवाल को बनाया महानगर रुड़की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

*हरिद्वार,रुड़की उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता *नीरज अग्रवाल को महानगर रुड़की का अध्यक्ष* मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके आवास और पार्टी कार्यालय पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

*वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंपा मनोनयन पत्र*

नीरज अग्रवाल को मनोनयन पत्र एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से *उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष लवी त्यागी, पूर्व सांसद हरिद्वार राजेंद्र बाड़ी, पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान* सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने नीरज अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा से रुड़की में सेवादल और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि नीरज अग्रवाल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और हमेशा पार्टी के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है।

*कार्यक्रम में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग*

इस अवसर पर *कांग्रेस किसान महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, पार्षद चारु चंद्र, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विचार विभाग नवीन जैन, रुड़की ग्रामीण सेवादल के जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई* के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में विश्वास जताया।

*नीरज अग्रवाल ने जताया आभार, कहा – संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे*

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं, विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी    श्रीनिवास प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा “पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता कांग्रेस सेवादल को रुड़की महानगर में बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। हम घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों, राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आने वाले निकाय और लोकसभा चुनावों में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और हम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।”

उन्होंने कहा कि वह सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और युवाओं को अधिक से अधिक सेवादल से जोड़ने का अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.