6 September 2026

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला हरिद्वार की कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 6 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर किया गया।

 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने किया।

 

हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है। उन्होंने कहा की सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से शुरू होगा। और यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक लगातार चलते रहेंगे जिसमें सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि काम का बंटवारा सही प्रकार से होना चाहिए। कार्यकर्ता ज्यादा और काम, कम के हिसाब से दिया जाएगा तो काम का सही परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस एक माह के कार्यक्रम के लिए बूथ स्तर तक जाकर सहभागिता करनी होगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा चुनावी वर्ष है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। हमारी जीत हमारे कार्यकर्ताओं के बल पर होती है।

 

मुख्य वक्ता राज्य मंत्री विनय रूहेला ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर 17 सितंबर को शाम 7:00 बजे दिया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेगा। सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल और कॉलेज में भाषण चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। नमो सेवा गाथा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्य के बारे में प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन कार्यों की जानकारी देगा

विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ पर इन कार्यक्रमों को पर्व के रूप में मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाकर सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा अनेक लोक कल्याणकारी कार्य किए गए हैं उन कार्यों को भी जनता के लिए रखना में यह कार्यक्रम कारगर साबित होंगे।

कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो संगठन को सेवा से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाकर जन जन समर्थन जुटाना जाएगा उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनाना तय है और प्रत्येक कार्यकर्ता को एक जूता पर इन कार्यक्रम के माध्यम से जन समर्थन जुटाना है।

जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान , राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि , राज्य मंत्री सुनील सैनी, पूर्व महापौर मनोज गर्ग , पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी , ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी , हरजीत सिंह , लव शर्मा, निपेन्द्र चौधरी, आशु चौधरी, प्रीति गुप्ता, सीमा चौहान, अभिनव चौहान, एजाज हसन, सूर्यकांत सैनी, विवेक चौहान, पृथ्वी सिंह राणा, संदीप शर्मा, भूप सिंह, लक्ष्मण सिंह नागर, चित्रा शर्मा, लोकेश पाल, जसवीर बसेड़ा, धर्मेन्द्र चौहान, रेनू शर्मा, रिशु चौहान,कमल प्रधान , शर्मिला बगवाड़ी,उमेश पाठक सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.