पहली-पहल एजुकेशन सोसाइटी एनजीओ द्वारा 25 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया-नीतू सिंह
संपादक प्रमोद कुमार
बहादराबाद, हरिद्वार।पहली-पहल एजुकेशन सोसाइटी एनजीओ द्वारा बहादराबाद क्षेत्र में दांडी चौक, पेट्रोल पंप के निकट स्थित राधिका प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर पर 25 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
 

शिविर में लोगों को निःशुल्क आंखों की जांच, निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मरीजों को ऑपरेशन के लिए आने-जाने हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा भी प्रदान की गई।
शिविर में लाभ लेने के लिए लोगों से अपना आधार कार्ड साथ लाने का आग्रह किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र जांच एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार, मोहित चौहान, सोनू कुमार, उषा शर्मा (पूर्व zonal अघ्यक्ष, गाजियाबाद) सहित पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी की संस्थापक नीतू सिंह उपस्थित रहीं। उपस्थित अतिथियों एवं स्वास्थ्य टीम ने शिविर में आए लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा नियमित रूप से आंखों की जांच कराने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं को सहज रूप से पहुंचाना है और भविष्य में भी जनहित में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।



