प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिनारपुर में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर और निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
हरिद्वार,दिनांक 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम दिनारपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ सेवा पखवाड़ा जन्मदिवस कार्यक्रम मनाया गया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर और मिठाई वितरण कर किया गया। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। साथ ही हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को *फ्री चश्मे और फ्री दवाइयां* वितरित की गईं। सेवा भाव के तहत *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पर सनातन धर्म मंदिर परिसर में एक पौधा भी लगाया गया।
इस अवसर पर मंडल मंत्री भाजपा अजय शर्मा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन हमारे लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संकल्प दिवस है। मोदी जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया है। आज गांव की महिलाओं का रक्तदान के लिए आगे आना यह दर्शाता है कि मोदी जी ने नारी शक्ति को कितना जागरूक किया है। हमारा संकल्प है कि मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे। विपक्ष केक काटने पर सवाल उठाता है, लेकिन हम रक्त देकर, आंखों की रोशनी देकर और पेड़ लगाकर सेवा का असली अर्थ सिखाते हैं।”
इस सेवा कार्य के संयोजक *अजय शर्मा मंडल मंत्री भाजपा* रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से *जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जसवीर बसेड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अतुल शर्मा* सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



