कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी का मामला, गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग – संजीव चौधरी
हरिद्वार। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी को धमकी दिए जाने के मामले में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने देश के गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी को पत्र लिखकर धमकी देने वालों पर कड़ी कार्यवाही और संत की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।
 
गृहमंत्री को भेजे पत्र में संजीव चौधरी ने कहा कि देश के महान संत प्रमोद कृष्णम जी को धमकी दिए जाने से पूरे देश के सनातनी समाज में भारी गुस्सा और आक्रोश है। प्रमोद कृष्णम जी करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े सच्चे संत हैं।
उन्होंने पत्र में लिखा कि देश में मजबूत सरकार होने के बावजूद कुछ धर्म-विरोधी ताकतें उन्माद पैदा कर धर्म को बदनाम करना चाहती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संजीव चौधरी ने मांग की है कि संत को दी गई धमकी पर ऐसी कड़ी कार्यवाही हो कि आगे कोई ऐसा अपराध करने का दुस्साहस न कर पाए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में देशभक्तों की सरकार है, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।



