त्रिमूर्ति नगर में निर्धन कन्याओं के विवाह को लेकर भागवत परिवार की महत्वपूर्ण बैठक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहे मुख्य अतिथि
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित त्रिमूर्ति नगर में भागवत परिवार द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
 
बैठक में भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई श्री कुलवंत चड्ढा जी ने निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पुण्य कार्य में समाज के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के लोकप्रिय रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि “भागवत परिवार द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय और पुण्य का कार्य है। निर्धन कन्या का विवाह कराना सबसे बड़ा धर्म है। मेरा पूर्ण सहयोग इस आयोजन के साथ है और मैं सभी से अपील करता हूं कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”
भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलवंत चड्ढा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बेटी गरीबी के कारण अविवाहित न रहे। भागवत परिवार पिछले कई वर्षों से इस सेवा कार्य में लगा है। इस बार भी हम सभी के सहयोग से भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करेंगे। सभी ने तन, मन और धन से सहयोग का जो भरोसा दिया है, उसके लिए मैं सबका आभारी हूं।”
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस पुण्य आयोजन में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे मुख्य रुप से वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री पूनम भगत वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी राजीव नाथ शर्मा वीरेंद्र शर्मा दीपक नेगी पवनदीप आदि उपस्थित रहे



