4 October 2026

क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है-राजीव शर्मा

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार शिवालिक नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी के वार्ड संख्या 6 में A-4 की मुख्य सड़क एवं A-5 की आंतरिक सड़क, वार्ड संख्या 7 में A-8 की आंतरिक सड़कों तथा फ्रेंड्स कॉलोनी में पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

 

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

 

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक जीवन में होने वाली परेशानियां कम होंगी।

 

इस अवसर पर सभासद बृजलेश, अमरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, रविंद्र उनियाल, एस.पी. बोढियाल, प्रमोद डोभाल, एस.पी. त्यागी, शिव प्रसाद सेमवाल, विशाल सैनी, चंद्रभान सिंह, सुशील शर्मा, देव विख्यात भाटी,सुनील तोमर, आकाश पाल, नीरज प्रेमी, श्वेता सिंह, राजकुमार भट्ट, कुंदन सिंह नेगी, प्रदीप चौबे, गोपाल मिश्रा, अविनाश ठाकुर,अमित , इमरान , सतेंद्र पंवार , चन्द्र कुंवर , पी. डी. यादव ,दिलीप मिश्र, राजकुमार ,संजय उपाध्याय, ऋषिपाल,

पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.