22 October 2026

भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में INTUC के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान ने की माँ दुर्गा की आरती-मनोज यादव

विज्ञापन

 

 

दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, समिति ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रानीपुर विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी आदरणीय श्री राजवीर सिंह चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा की विधिवत आरती की तथा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माँ दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा मेला परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान भागीरथ महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी ने मुख्य अतिथि कांग्रेस वरिष्ठ नेता श्री राजवीर सिंह चौहान जी को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश चौहान जी एवं कांग्रेस नेता श्री आदर्श यादव जी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा नेत्री एवं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी, सर्व फार्मास्यूटिकल्स के डायरेक्टर श्री संतोष झा जी, श्री यतीश राठौर जी एवं श्रीमती सुधा राठौर जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 के सफल आयोजन हेतु मेले की अनुमति दिलाने में सहयोग प्रदान करने के लिए समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने भारतीय मजदूर संगठन (ईंट) के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजवीर सिंह चौहान जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह चौहान ने समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव के भागीरथ पुरुषार्थ, अथक प्रयासों और सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेला है। इस प्रकार के आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों और आमजन को भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

श्री चौहान ने मेले के आयोजन की अनुमति प्रदान करने के लिए भेल प्रबंधन का भी विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को सफल बनाने में सभी संस्थाओं और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भविष्य में भी भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने कहा कि सभी सहयोगियों के सकारात्मक सहयोग और समर्थन से ही इस भव्य आयोजन को सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मेले को जनभागीदारी, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

इस अवसर पर टीम भागीरथ के श्री तरुण कुमार शुक्ल, श्री परमाल सिंह, श्री प्रवीण बरदिया, श्री संतोष साहू, श्री शिवनारायण शर्मा, श्री विजय शंकर चौबे, श्री आशीष शुक्ल, श्री राम ललित, श्री विकास कुचेरिया, श्री धनंजय यादव, श्री हरिकेश विश्वकर्मा, रणवीर सिंह, श्री रविंद्र यादव, श्री रविंद्र सिंह उछौली, श्री पवन राठौर, श्री विमल कुशवाहा एवं श्री मनोज मांझी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भागीरथ महोत्सव मेला 2026 धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का संगम बनकर क्षेत्रवासियों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। समिति का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।

दशहरा के दिन मेले मे भारी भीड़ रही। दर्शकों ने मेले मे सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई की तारीफ की।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.