22 October 2026

इनर व्हील क्लब रुड़की एवं अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी कैंप

विज्ञापन

 

हरिद्वार (रुड़की) महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब रुड़की, अमृता अस्पताल, फरीदाबाद एवं अमृत कैंसर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर विधायक एवं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के कार्यालय में निःशुल्क मैमोग्राफी कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन श्री प्रदीप बत्रा जी ने किया।

 

पिंक बस में उपलब्ध मैमोग्राफी मशीन एवं विशेषज्ञ मेडिकल टीम के माध्यम से क्लब की लगभग 40 सदस्यों की जाँच की गई। मैमोग्राफी स्तन कैंसर की समय रहते पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे शीघ्र उपचार में सहायता मिल सकती है।

श्री प्रदीप बत्रा जी ने इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सुजाता आहूजा, शशिकीर अध्यक्ष संगीता पुरथी, डॉ रमा भार्गव रजनी नागपाल शशि जैन, इंदु रावल जी सोनिया, रंचल वाधवा, नेहा गुलाटी ,सरिता, प्रीति सहित क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं।

डॉ श्वेता ने इनर व्हील क्लब रुड़की की यह पहल महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नियमित जाँच के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.