23 October 2026

जेसीएम की तिथि घोषित न होने पर एटक यूनियन का दूसरे चरण के आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक:22.10.26भेल हरिद्वार में कर्मचारियों की ज्वलंत एवं लंबित मांगों के समाधान तथा जेसीएम (संयुक्त समिति बैठक) की तिथि शीघ्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर एटक यूनियन द्वारा आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को अपने आंदोलन को तेज करते हुऐ सायं 04:00 बजे सीएफएफपी गेट पर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करके अपना विरोध प्रदर्शित किया गया इससे पूर्व सप्ताह में एटक यूनियन द्वारा प्लांट में बैज लगाकर सांकेतिक विरोध किया गया था।

 

आज के कार्यक्रम के माध्यम से यूनियन ने प्रबंधन का ध्यान कर्मचारियों की जायज मांगों की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की एवं प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि इसके उपरांत भी प्रबंधन द्वारा जेसीएम की बैठक की तिथि शीघ्र घोषित नहीं की गई तथा दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को बोनस/एसआईपी का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारियों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के समाधान हेतु एटक यूनियन एक बड़े आंदोलन के लिये मजबूर होगी एवं इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

एटक यूनियन का कहना है कि भेल की उत्पादन संबंधी उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति में कर्मचारियों के कठिन परिश्रम, समर्पण एवं योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके कारण ही पिछले वित्तीय वर्ष में ₹1600 करोड़ का शुद्ध लाभ कंपनी ने प्राप्त किया है ऐसे में कर्मचारियों की मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। जेसीएम की बैठक बुलाकर बोनस/SIP सहित सभी लंबित मुद्दों पर सार्थक वार्ता की जानी चाहिए।

प्रमुख मांगें

1. जेसीएम की बैठक की तिथि शीघ्र घोषित की जाए।

2. कम से कम ₹60,000 बोनस/SIP का भुगतान शीघ्र किया जाए।

3. इंसेंटिव स्कीम को शीघ्र रिवाइज किया जाए।

4. ओवरटाइम का भुगतान पूर्व की भांति शुरू किया जाए।

5. लैपटॉप प्रतिपूर्ति पुनः शुरू की जाए तथा सभी वर्गों को एक समान राशि प्रदान की जाए।

6. नवनियुक्त एवं भर्ती होने वाले आर्टीजनों को आर्टीज़न ट्रेनी का पदनाम तथा ₹29,500 वेतनमान दिया जाए।

7. मृतक कर्मचारी आश्रितों को अनिवार्य अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए साथ ही साथ नई भर्ती में उनके के लिये पूर्व की तरह 25% कोटा प्रदान किया तथा मृतक आश्रितों के लिये निर्धारित रिक्तियो को पूर्णतः मृतक आश्रितों से ही भरना सुनिश्चित किया जाये।

8. मुख्य चिकित्सालय में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद शीघ्र भरे जाएं।

9. उपनगरी की जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा क्वार्टरों में पुताई का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।

10. उपनगरी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जाये।

आज के प्रदर्शन में भेल एटक के अध्यक्ष का. नईम खान, एटक हीप के महामंत्री का. संदीप चौधरी, , वरिष्ठ नेता नरेश सिंह, का. अजित सिंह, नरेश नेगी,मनमोहन कुमार,संतोष तिवारी, का. अमृत रंजन, नरेश सैनी, सुनील कुमार चौहान, जितेन्द्र चहल, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान,सचिन राठी, , देवाशीष जोशी, अतुल सोनार, रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा, सचिन शर्मा, रवि राय, बालेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, दिलीप कुमार साहू, गजेन्द्र कुमार, घनश्याम यादव, विनित कुमार,ऋषिपाल सिंह, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, देवीप्रसाद कानूनगो, सतेंद्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, राजकुमार, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, संजीत यादव, मानस कुमार पांडा, भूषण मेहता, जितेन्द्र प्रसाद, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट, भूपेन्द्र सिंह, श्याम कुमार,रणबीर सिंह सहित अनेक श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.